बागेश्वर, नवम्बर 29 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने शनिवार को महिला सहायता के लिए संचालित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में संधारित रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए वहां दर्ज महिलाओं की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनके निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की। सचिव ने केंद्र में आने वाली पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही कानूनी, चिकित्सीय, परामर्श एवं अस्थायी आवास संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की शिकायतों का तत्काल और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता केंद्र है, जहां पीड़ित महिलाओं को सम्मानजनक, सुरक्षित और संवेद...