मधुबनी, फरवरी 25 -- मधुबनी,निज संवाददाता। महिलाओं की गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए शहर में सभी सुविधाओं से लैस भवन का निर्माण होगा। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने बुधवार को आयोग आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023, 2024 और 2025 से जुड़े 40 मामलों की सुनवाई डीआरडीए सभाकक्ष में की गई, जबकि पांच नए मामलों को सूचीबद्ध किया गया। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित भवन में काउंसलिंग केंद्र स्थापित होगा, जहां तलाक, विवाह विवाद, घरेलू हिंसा और पारिवारिक मतभेद जैसे मामलों में दोनों पक्षों की सुनवाई और काउंसलिंग एक ही छत के नीचे की जाएगी। यहां पीड़ित महिलाओं को कानूनी परामर्श, मनोवैज्ञानिक सहयोग और पुनर्वास संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जांच रिपोर्ट समय पर करें जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.