महिलाओं को जागरूक करतीं रहें मिशन शक्ति टीमें
अमरोहा, जून 5 -- पुलिस कार्यालय सभागार में गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। एसपी लखन सिंह यादव ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने टीमों को निर्देश दिए कि वह विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। इसका उद्देश्य महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक करना है। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए साइबर सेल टीम को भी विशेष निर्देश दिए। उन्हें प्राप्त शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण करने, साइबर धोखाधड़ी के पीड़ितों की धनराशि रिकवर करने और आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.