विकासनगर, अप्रैल 11 -- सेलाकुई, संवाददाता। थाना पुलिस ने शनिवार को शिक्षण संस्थानो और औद्योगिक इकाइयों में महिला जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई । पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप के बारे में जागरूक किया गया और मौके पर ही अधिक से अधिक महिलाओं का ऐप में पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराया गया। बताया कि इस ऐप से एसओएस के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, महिला हेल्पलाइन नंबर, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ आदि विषयों पर भी जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...