पौड़ी, नवम्बर 4 -- राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में ब्लाक सभागार में लखपती दीदी योजना के तहत समूह की महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान शिव शक्ति समूह से जुड़ी महिला अनिता शर्मा ने बताया कि एनआरएलएम की मदद से उन्होंने अचार और मशरूम का कार्य शुरू किया और आज वे सालाना एक लाख की आजीविका आसानी से कमा रही है। इसी तरह से मधु देवी ने भी अपनी सफलता की कहानी को बताया और कहा कि बैंक संबधी कार्य की ट्रेनिंग लेने के बाद भी एनआरएलएम में बैंक सखी बनीं। सहायक खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह और धनपाल सिंह ने महिलाओं को सम्मानित करते हुए चेक वितरित किए। इस मौके पर ब्लॉक मिशन मैनेजर विजय बिष्ट मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...