आगरा, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम ने शहर के विभिन्न वार्डों में कार्यक्रम आयोजित कर महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया और उन्हें उनके अधिकारों व सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया। नगर निगम की सहयोगी संस्था म्यूज स्टडी एजुकेशन सोसाइटी ने ताजगंज जोन के वार्ड संख्या 45 में ताज नेचर पार्क में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, सम्मान और समाज में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं को समान अवसर दिलाना और उनके योगदान को पहचान देना है। महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अधिकारों पर विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर विभिन्न वार्डों में महिला कर्मचारियों को सम्मानि...