पीलीभीत, मई 30 -- पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और डीएम के निर्देशन में हब फार वूमेन एंपावरमेंट की ओर से ग्राम पंचायत लुधपुरा में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जेंडर स्पेशलिस्ट अजीत सिंह व श्रीकान्त ने कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में महिला कल्याण विभाग मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य ,कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना व सखी वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया जा रहा है। पात्रों को योजनाओें का लाभ दिया जा रहा है। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,181,112,1076 एवं 1090 पर कर सहायता प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम ने सदस्यों को बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के लिए कन्या सुमंगला योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के...