आगरा, जून 15 -- फेथ फाउंडेशन के परिसर में जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। उपस्थित महिलाओं एवं परिवारों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उनकी आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की गई। लाभार्थियों के आवश्यक दस्तावेज एकत्रित किए गए। उन्हें यह भी बताया गया कि वे संबंधित योजनाओं को आवेदन कैसे कर सकते हैं। फाउंडेशन के अध्यक्ष जूड नाडर, उपाध्यक्ष मार्ग्रेट नाडर, सचिव रुबीना नाडर तथा सदस्य आरन और अंजली एम्ब्रोज ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...