बिजनौर, अप्रैल 4 -- चांदपुर। चांदपुर में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ग्राम गोयली में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। एसआई कुमारी जया, महिला आरक्षी प्रीति तोमर, प्रिया एवं आरक्षी आदेश कुमार द्वारा महिलाओं, बालकों एवं बालिकाओं को एकत्र कर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही लड़कियों को मोबाइल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली परेशानियों, अश्लील संदेशों और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए। महिलाओं के साथ होने वाली मारपीट, लड़कियों के साथ छेड़छाड़ से बचाव एवं साइबर अपराध होने के बाद की कार्रवाई के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य संबं...