बहराइच, मई 22 -- बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति टीम ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों ने शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और मिशन शक्ति के तहत उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागर...