कौशाम्बी, जनवरी 5 -- मिशन शक्ति अभियान के तहत सैनी कोतवाली पुलिस ने विकास खंड कड़ा के गुलामीपुर गांव में सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध एवं भारत के नए कानून के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है कि महिलाएं व युवतियां निडर होकर निकले शोहदों को सबक सिखाने के लिए पुलिस है। उन्होंने विस्तार पूर्वक नए कानून की जानकारी देते हुए बताया कि अब आप लोग घर बैठे ई एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक ने डायल टोल फ्री नंबर 112, 1076, 1090, 1098, 181 , 1930 , 102 आदि नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि पहले महिलाएं व बेटियों को घर की दहलीज लांघने पर पाबंदी थी लेकिन अब निडर होकर बहू-बेटियां बाहर निकल रही हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.