कौशाम्बी, अगस्त 24 -- विकास खंड कड़ा सभागार में सोमवार को समूह सखियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र और सहायक विकास अधिकारी मनोज सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से की। इसमें स्वयं सहायता समूहों के गठन, विस्तार और अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को समूहों से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ दिनेश चंद्र ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। समूह सखियां गांव-गांव जाकर पात्र महिलाओं को समूहों से जोड़ें और उन्हें समूह की गतिविधियों के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दें। यह भी पढ़ें- आजीविका मिशन से महिलाओं को आर्थिक मजबूती उन्होंने समूहों को सक्रिय रखने, नियमित बैठक कराने और सदस्यों की भागीदारी बढ़...