लखनऊ, अप्रैल 30 -- UP Vidhansabha: विधानसभा में सत्तापक्ष ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को जमकर घेरा। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के नेता और मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिल जाएगा तो इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि फूलन देवी की हत्या की जांच सीबीआई से होनी चाहिए। अपना दल (एस) के नेता व प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि विपक्ष ने संसद में महिला आरक्षण पर साथ दिया होता तो हम एआई के जमाने में इस मुद्दे पर बात न कर रहे होते। संजय निषाद विधानसभा में गुरुवार को जब बोलने उठे तो विपक्षी नेताओं ने हूटिंग शुरू कर दी, कुछ ने तो कहा कि पहले अपना मंत्रालय तो बदलावा लो। उन्होंने इस पर कहा कि जितना हमें रोकोगे उतना ही नुकसान होगा। यूपी में निषाद वोटों की सं...