वाराणसी, अप्रैल 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। खुली जीप में सवार होकर महिला जन आक्रोश रैली में शामिल हुए। पीएम हाथ हिलाते और लोगों का अभिवादन करते मंच तक गए। अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में की उन्होंने कहा, हम काशी की माई-बहिन के प्रणाम करत हई। प्रधानमंत्री ने कहा भारत को विकसित बनाने का काम अनवरत चल रहा है। आज की मजबूत स्तंभ नारी शक्ति है। आज एक महायज्ञ की शुरुआत के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं। उन्होने कहा कि देश के पीएम के तौर पर, काशी के सांसद के तौर पर देश के हित के लिए बड़े लक्ष्य के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए। ये लक्ष्य महिला आरक्षण को लागू करना। कुछ दिनों पहले सपा कांग्रेस की वजह से हमारा प्रयास सफल नहीं हो पाया। मै आपको फिर से भरोसा देता हूं। आपका आरक्षण लागू हो, इसमें कोई कसर नहीं छोडूंगा। घर...