नई दिल्ली, जुलाई 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। किसी महिला पर अगर आपराधिक मुकदमा है तो उसे दिल्ली सरकार की ओर से शुरू की जा रही दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, इसके लिए फिलहाल पुलिस से महिला का सत्यापन कराने की योजना नहीं है। इसकी जगह महिलाओं को आवादेन के समय स्व घोषणा करनी होगी कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। दिल्ली सरकार जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट में लाने के साथ ही रक्षाबंधन के आसपास योजना की शुरुआत कर सकती है। बता दें कि भाजपा ने अपने चुनावी वादे में दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि देने का वादा किया था। यह भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली लक्ष्मी योजना में आपराधिक मुकद्दमें की होगी स्व घोषणा पहले इसे महिला समृद्धि योजना नाम दिया गया था, जिसे हाल ही में बदलकर दिल्ली लक्ष्मी यो...