गुड़गांव, मार्च 9 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को योग धाम सेक्टर-15 पार्ट दो स्थित साईं कराटे अकादमी में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जहां पर महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए दांव पेच सीखाए गए।इस शिविर का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना था। विशेष कैंप का नेतृत्व कराटे मास्टर और डब्लूकेएफ रिकॉग्नाइज्ड कोच शिहान सुनील सैनी ने किया। उनके मार्गदर्शन में महिलाओं को आत्मरक्षा की बारीकियों से रूबरू कराया गया। शिहान सुनील सैनी ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक बल का खेल नहीं है, बल्कि यह मानसिक सतर्कता और आत्मविश्वास का संगम है। इसमें न केवल अकादमी की नियमित महिला शिष्यों ने हिस्सा लिया, बल्कि सेक्टर के आसपास के क्षेत्रों से भी...