फतेहपुर, अप्रैल 14 -- फतेहपुर। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर सभी थानों की मिशन शक्ति व एंटीरोमियो टीमों द्वारा मिशन शक्ति 5.0 (फेज-2) के तहत मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों व ग्राम चौपालों में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिला हेल्पलाइन, आपात सेवा, एंबुलेंस, चाइल्ड हेल्पलाइन व साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय बताते हुए अपराधों के खिलाफ सजग रहने की अपील की। यह भी पढ़ें- महिलाओं को दी शासन की योजनाओं की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...