बिहारशरीफ, जुलाई 31 -- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को कौशल विकास जरूरी महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद सौंपे गए प्रमाणपत्र फोटो : सिलाई ट्रेनिंग : बिहारशरीफ में सिलाई प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपतीं समाजसेवी नजराना खान व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास जरूरी है। कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। शहर के एक कार्यक्रम में ये बातें समाजसेवी नजराना खान ने कहीं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को रोजगारोन्मुखी कौशल उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना ही सच्ची सामाजिक सेवा है। मौके पर मोबीन खान, उजमा खातून, महजबीन तरन्नुम, शमा खान, हुमैरा खातून, नेहा खान, तमन्ना व अन्य लोग मौजूद थे। (बिहारशरीफ से अ...