चंदौली, मार्च 9 -- चंदौली, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वावलंबन, सुरक्षा और सम्मान पर आधारित मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। इस दौरान लखनऊ से आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी लोगों ने देखा। पिंक रोजगार महाकुंभ पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई। जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ नव चयनित मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले की प्रगतिशील किसान और महिला उद्यमी सोनी कुमारी से संवाद स्थापित किया। महिला उद्यमी ने बताया कि उसकी ओर से एफपीओ संचालित किया जाता है। साथ ही विभागीय योजना के तहत फूलों की खेती की जाती है। स्वयं सहायता समूह का भी संचालन भी कि...