नोएडा, मार्च 25 -- दनकौर। रीलखा गांव में आयोजित गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के गुर बताए। शिविर में डॉ. उपासना सिंह ने महिला सशक्तिकरण के बारे मे छात्राओं को विस्तार से आत्मनिर्भर बनने की जानकारी उपलब्ध कराई। शिविर में रमेश कसाना, आस्था श्रीवास्तव, मनीषा उपस्थित रहे। ‎

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...