नई दिल्ली, जून 3 -- पश्चिम बंगाल में भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए आज से राज्य में अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत करेगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बुधवार को इस योजना की औपचारिक शुरुआत करेंगे जिसके तहत राज्य में महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपए मिलेंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से वित्तीय मदद मुहैया कराना है, ताकि वे अपने घरेलू खर्चों और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में किए गए प्रमुख वादों में से एक 'अन्नपूर्णा योजना' तृणमूल कांग्रेस सरकार की 'लक्ष्मी भंडार' योजना का जगह लेगी। लक्ष्मी भंडार योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने अधिकतम 1,500 रुपए मिलते थे। अब अन्नपूर्णा योजना के तहत करीब...