महिलाओं को आजीविका मिशन से जोड़ने पर जोर
गंगापार, जुलाई 25 -- विकासखंड करछना की ग्राम पंचायत भडेवरा में शनिवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मेगा कैंप आयोजित कर ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी गई। इस दौरान पात्र महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और छूटे लाभार्थियों का पंजीकरण कराया गया। मेगा कैंप में राशन कार्ड धारक पात्र परिवारों का फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से सत्यापन कर आवश्यक सूचनाएं संकलित की गईं। ब्लॉक मिशन प्रबंधक आदित्य तिवारी ने ग्रामीणों से योजना का लाभ लेकर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने की अपील की। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि राजमणि विश्वकर्मा, कृष्णकांत, नीरज कोटार्य, अंजली देवी, सोनू आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.