प्रयागराज, मार्च 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयाग शक्ति परिषद की ओर से शहर में "रंग-ए-प्रयाग फाग होली मिलन" कार्यक्रम के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन परिषद के अध्यक्ष हिमांशु त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त एवं सुरेविन फाउंडेशन सोसाइटी की संरक्षक डॉ. शिखा दरबारी रहीं। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा और आत्मनिर्भरता बेहद जरूरी है।इस अवसर पर डॉ. कृतिका अग्रवाल, वैदिक ज्योतिषाचार्य डॉ. विनोद ओखा और न्यायाधीश नंदन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली डॉ. सुधा त्रिपाठी, पूनम संत, डॉ. अंशुका श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव और मिसवाह अल्लाहाबा...