गंगापार, मार्च 8 -- रामदुलारी बच्चू लाल जायसवाल पीजी कॉलेज, नवाबगंज अटरामपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रथम इकाई द्वारा एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में अश्लेषा मौर्या, अंबिका मिश्रा, शिवानी पटेल, मोहिनी यादव, अंजली पांडेय और मीनाक्षी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रबंधक लक्ष्मी नारायण जायसवाल ने महिला दिवस के अवसर पर प्रवक्ता सुनीता पाल, समीरा खातून, सुमन पटेल तथा सहायक अध्यापिका सपना साहू को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.