लखनऊ, मई 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के लोग महिलाओं को आगे करके, उनकी आड़ में विपक्ष के नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करवा रहे हैं। अरे अगर महिलाओं को आगे करना ही है, तो सच में महिला आरक्षण लागू करके उन्हें 'आगे बढ़ाएं'।उन्होंने कहा है कि हम भाजपा की तरफ से भेजी जा रही नारियों को ये समझाएंगे कि हम सबने मिलकर जो महिला आरक्षण बहुत पहले ही पास कर दिया है। उसके लिए हमारी इस मांग का समर्थन करें कि भाजपा सरकार 2027 के विधानसभा चुनावों में महिला आरक्षण को पूरी तरह लागू करे, न कि उसे केवल नारा बनाकर छोड़ दे। यह भी पढ़ें- प्रदर्शन कर रहीं भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं से मिले सपा सांसद, पानी पिलाया और कहा, हम आपके साथ हैं आप भाजपाइयों के बहकावे में आकर उनके झूठे प्रचार का हिस्सा न ...