चाईबासा, मार्च 9 -- गुवा, संवाददाता। गुवा स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नोवामुंडी भाग एक की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अंदर क्षमा, दया और सहनशीलता जैसी भावनाएं होनी चाहिए, तभी उनका जीवन सार्थक कहा जा सकता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बाल अधिकार मंच की सलाहकार पदमा केसरी ने भी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा केक काटकर महिला दिवस मनाने के साथ हुई। इस अवसर पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, यूनियन के पदाधिकारी, मजदूर एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...