रांची, मार्च 8 -- मांडर, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची की ओर से मांडर प्रखंड के हेशमी गांव स्थित शेखभिखारी स्टेडियम और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मांडर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और निःशुल्क विधिक सहायता की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों को कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाले अत्याचार...