बलरामपुर, मार्च 8 -- तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर ब्लॉक में पानी संस्थान द्वारा टाटा ट्रस्ट के सहयोग से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में महिला किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम की अगुवाई नसरीन बानो व उनकी सहयोगी महिलाओं ने की। इस दौरान महिला किसान संगठन की सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और आत्मनिर्भरता पर चर्चा की। इस अवसर पर कोतवाली तुलसीपुर से एसआई संचायिका वर्मा और आरक्षी निशा चौधरी ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और जागरूकता के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमित मिश्र...