मिर्जापुर, जून 22 -- पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सोमवार को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहाड़ी विकास खंड परिसर में तीन फूड कार्ट्स का शुभारंभ किया गया। इस पहल से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार का नया अवसर मिला है।कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय एवं बीडीओ बबीता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद अतिथियों ने सभी फूड कार्ट्स का निरीक्षण किया और महिलाओं द्वारा तैयार खाद्य सामग्री का स्वाद लेकर उनके प्रयासों की सराहना की। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं अब केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि फूड कार्ट्स के संचालन से ब्लॉक परिसर में आने वाले लोगों को स्वच्छ एवं गुणवत्त...