महिलाओं के हुनर से ब्लैक पॉटरी को मिल रही वैश्विक पहचान
आजमगढ़, सितम्बर 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद की प्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी को नई पहचान दिलाने में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कस्बे की 18 महिला शिल्पकार राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय, राज्य दक्षता तथा माटीकला बोर्ड से पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। पारंपरिक कला को जीवित रखने के साथ ही ये महिलाएं इसे देश-विदेश में पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। आत्मनिर्भरता और 'वोकल फॉर लोकल' से जुड़कर महिलाएं इस कला को नया आयाम दे रही हैं। ब्लैक पाटरी प्रदेश सरकार की 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना में भी शामिल है। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर निजामाबाद की काली मिट्टी से तैयार बर्तन देश-विदेश में मशहूर हैं। विदेशों में भी इनकी मांग है। आकर्षक डिजाइन और प्राकृतिक चमक के कारण ब्लैक पॉटरी लोगों को खूब पसंद आती है। शिल्पकार शोभित प्रज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.