अल्मोड़ा, जनवरी 31 -- जन शिक्षण संस्थान की ओर से आरसेटी हवालबाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। स्टाफ व प्रशिक्षकों को किशोरी व महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी, सर्वे, स्वयं सहायता समूह निर्माण, उद्यमिता विकास, स्वरोजगार आदि की जानकारी दी गई। यहां अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र नैल्वाल, निदेशक सुरेश सिंह बिरौड़ीया, विपिन सनवाल, उमेश गुरुरानी, लोकेश जोशी, संगीता विष्ट, दिवान राम आर्या, राजेन्द्र सिंह रावत, आरएस विष्ट आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...