बेगुसराय, मई 21 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। बीहट नगर परिषद के मल्हीपुर स्थित वार्ड 36 में रविवार को नारी पैड बैंक केंद्र का उद्घाटन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उद्घाटन के बाद दर्जनों महिलाओं-छात्राओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण निःशुल्क किया गया। इस दौरान किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। मुख्य अतिथि बीहट नप के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने कहा कि आज भी कई युवतियां जागरूकता और आर्थिक तंगी की वजह से सैनिटरी पैड का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं। नारी पैड बैंक की यह पहल जरूरतमंद युवतियों को मुफ्त में पैड उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान को लेकर समाज में जागरू...