गोड्डा, अप्रैल 26 -- महागामा प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर महागामा प्रखंड मुख्यालय स्थित कुशमहरा पंचायत में महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएचओ द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वाईएचओ के 360deg पंचायत सशक्तिकरण मॉडल के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, संतुलित पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता तथा व्यक्तिगत देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- ईंट भट्ठा पर मासिक ...