सोनभद्र, मार्च 29 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से म्योरपुर ब्लाक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में रविवार को नौ दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र की कुल 15 महिलाएं प्रतिभागी के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन म्योरपुर की जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह फीता काटकर किया। कार्यशाला ऊषा नेशनल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।सुषमा सिंह ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि सिलाई जैसे हुनर को सीख कर महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं, बल्कि समाज में आत्मसम्मान के साथ अपनी पहचान भी बना सकती हैं। प्रशिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.