मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- शादी समारोह से लौट रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व भोकरहेड़ी-मोरना मार्ग पर ई रिक्शा से खींचकर मारपीट की घटना से रोष व्याप्त हो गया है। भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला नई बस्ती में रविवार को शहज़ाद मिरासी की बेटी की शादी सम्पन्न हुई।देर शाम मुज़फ्फरनगर के कूकड़ा गांव निवासी महमान ई रिक्शा द्वारा वापस घर लौट रहे थे। आरोप है कि कुछ युवकों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की जिसका विरोध करने पर कहासुनी हो गयी। आरोप है कि मोरना मार्ग पर गांव छछरौली में खेल मैदान के सामने पीछे से आये बाइक सवारों ने ई रिक्शा में सवार व्यक्तियों को खींच लिया तथा मारपीट शुरू कर दी। मैदान में खेल रहे युवकों द्वारा पीड़ितों की जान बचाई गयी। मारपीट में दो व्यक्ति घायल हो गए। गम्भीर हालत में घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।वहीं, महिलाओं...