छपरा, जनवरी 21 -- छपरा, एक संवाददाता। अंजली समेत बिहार की महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराध के खिलाफ बुधवार को आइसा कार्यकर्ताओं ने शहर में बैनर तले प्रतिरोध दिवस निकालकर विरोध जताया। इस क्रम में छपरा नगर के नगर पालिका चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विफल,महिला-विरोधी और अपराध-संरक्षणकारी नीति के खिलाफ पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया था। लेकिन पुतला दहन से पहले ही प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आइसा के पांच नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। डिटेन किए गए नेताओं में आइसा के जिलाध्यक्ष कुणाल कौशिक, जिला सचिव दीपांकर मिश्र , नीरज, विकास और अखिलेश का नाम शामिल हैं। आइसा नेताओं का कहना है कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था लेकिन प्रशासन ने उनके विरोध प्रर्दशन को कुचलने की कार्रवाई की। सरकार जनता के सवालों से डर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.