हापुड़, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक अधिकार सुनिश्चित करने, लैंगिक भेदभाव समाप्त करने एवं महिला सशक्तिकरण के समग्र उद्देश्य के लिए दिल्ली रोड स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर एवं जिलाध्यक्ष भाजपा कविता माधरे ने दीप प्रज्जवल्लित कर किया। जीवन में विषम परिस्थिति का सामना कर अपने बच्चों का पालन-पोषण एवं समाज में स्वयं को स्थापित करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम गिव टू गेन पर आधारित रही। कस्तूरबा गांधी विद्यालय, एकेपी इंटर कॉलेज, दीवान पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नारी सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार रखें। जैन कन्या पाठशाला की प्रधानाचार्य पारुल त्यागी ...