फरीदाबाद, मार्च 8 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को शहर में विभिन्न संस्थाओं, अस्पतालों और सामाजिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं महिलाओं का सम्मान किया गया तो कहीं रैली, जागरूकता कार्यक्रम और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और समाज में महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। शहर के कई प्रमुख स्थानों पर महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। सेक्टर-16 स्थित सागर सिनेमा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने महिला सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार अनेक योजनाएं चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.