सुल्तानपुर, अप्रैल 16 -- सुलतानपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत लंभुआ व कादीपुर विधानसभा क्षेत्रों में महिला सम्मेलन आयोजित किए गए। इसके साथ ही राणा प्रताप एवं गणपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी शक्ति दीवार एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी मीना चौबे ने लंभुआ ब्लाक सभागार व कादीपुर के कलान स्थित श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के आत्मसम्मान, सहभागिता और नेतृत्व को सशक्त करने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि अधिनियम के लागू होने से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। यह भी पढ़ें- 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद...