मुंगेर, जून 24 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) मुंगेर की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई-कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

प्रशिक्षण उद्घाटन प्रशिक्षण का उद्घाटन संस्थान के निदेशक रोहन, वरिष्ठ संकाय देवेंद्र कुमार, प्रशिक्षिका रानी कुमारी और प्रशिक्षुओं ने संयुक्त रूप से किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सदर प्रखंड और जमालपुर प्रखंड की 35 से अधिक महिलाएं भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण 31 दिनों तक चलेगा। शुभारंभ के मौके पर निदेशक रोहन ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को नवीनतम तकनीक के साथ सिलाई का काम सिखाया जाएगा। प्रशिक्षुओं को पूरी तैयारी और बाजार अनुसंधान के साथ अपना व्यवसाय स्थापित कर एक सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

महिलाओं के लिए अव...