जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- डीबीएम्एस कॉलेज के स्पोर्ट्स सेल के द्वारा महिलाओं के लिए साड़ी वाल्कथान का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं ने साड़ी पहनकर हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक विरासत और जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित हुआ। कॉलेज द्वारा यह एक शानदार पहल थी जिसमें बी.एड. के छात्र और छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अस्मिता दोरजी, (पर्वतारोही) द्वारा झंडा दिखाकर किया गया। यह वाल्कथान कदमा पोस्ट ऑफिस से प्रारंभ होकर लिंक रोड होते हुए पोस्ट ऑफिस पर आकर ख़तम हो गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिला सुरक्षा , गरिमा और समानता को बढ़ावा देना था | यह आयोजन संभवतः जमशेदपुर में पहली बार हुआ था। इस आयोजन में डी.बी.एम.एस समाज एवं डी.बी.एम.एस की विभिन्न इकाइयों की महिलाओं ने भाग लिया था। महिला वर्ग में प्रथम शांति राजू ,...