पटना, जनवरी 30 -- जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद संजय कुमार झा ने कहा है कि हजारों साल में यदि महिलाओं के लिए किसी ने वास्तविक और ठोस कार्य किया है, तो वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। बिहार में विपक्ष ने महिलाओं के लिए कभी कोई काम नहीं किया है। वे शुक्रवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि विपक्ष से यह पूछा जाना चाहिए कि वर्ष 2005 से पूर्व उन्होंने महिलाओं के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस विषय पर एक श्वेतपत्र जारी करना चाहिए, जिससे जनता सच्चाई जान सके। झा ने कहा कि सामान्य महिलाओं की उस समय क्या स्थिति थी? कितनी महिलाएं पंचायतों में मुखिया बनती थीं? कितनी जिला परिषद की सदस्य होती थीं और कितने जीविका समूह अस्तित्व में थे? जब उस समय उन्हें अवसर मिला था, तब उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कोई ठोस कदम क्यों...