शाहजहांपुर, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अटसलिया कंपोजिट विद्यालय में पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं के सम्मान और समाज में उनके योगदान को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष सरदार राजू बग्गा ने कहा कि महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला हैं। उनके बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान जिला गाइड कैप्टन दीपेंद्र कौर, निकहत परवीन, सम्मिया तरन्नुम, शालिनी मिश्रा और नम्रता मिश्रा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में रविंदर कौर, जसपाल कौर, सहजदीप सिंह और रनदीप सिंह सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.