रुद्रपुर, अप्रैल 22 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2023 में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव पारित हो चुका है, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया। बुधवार को एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, शक्तिफार्म ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग और पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे सहित कई नेताओं ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। नेताओं ने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी टिकट वितरण नहीं किया है और टिकट को लेकर फैलाई जा रही बातें भ्रम हैं। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण पर गुमराह न हों, धरना-प्रदर्शन न करें, मायावती की बसपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ...