महिलाओं के बैंक खाते साइबर ठगी में प्रयोग करने वाले भेजे जेल
मुजफ्फर नगर, जून 19 -- मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा लोगों को बहकाकर लोन दिलाने के नाम पर उनके बैंक खातों को साइबर फ्रॉड में प्रयोग करने वाले चार आरोपियों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 7 एटीएम, 4 फर्जी आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, पासबुक, 8 मोबाइल व एक कार बरामद की।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी फरजाना की मुलाकात बादल राणा निवासी निरपूडा थाना दोघट बागपत व शुभम उर्फ आर्यन तोमर निवासी वाजीदपुर थाना बड़ौत से हुई थी। दोनों आरोपियों ने उसे लोन दिलाने का झांसा देकर महिला का खाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खुलवाया। खाता खुलवाने के बाद महिला का एटीएम, पासबुक व चैकबुक अपने पास रख लिए। खाते में आर्यन ने अपना मोबाइल नंबर जुड़वाया था। उसके बाद आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.