गिरडीह, मार्च 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित डुमरी महिला प्रशिक्षण केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सभी महिला विद्यार्थियों को संस्था की ओर से सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र एवं सिलाई सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं उनके कौशल को प्रोत्साहित करना था। संस्था के सदस्यों ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं, बल्कि समाज में अपनी एक अलग पहचान भी बना सकती हैं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं के उत्साह और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सा...