गिरडीह, मार्च 8 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के गांडेय बाजार स्थित मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित सिद्धी विनायक एकाडमी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को महिलाओं के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में विशेषज्ञ अतिथियों के द्धारा मुख्य रूप से घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकार, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षु महिलाओं को इन कानूनों की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार के भेदभाव, उत्पीड़न या अन्याय की स्थिति में वे अपने अधिकारों का उपयोग किस प्रकार कर सकती हैं। इस विषय में संस्था के तौसीफ आलम ने कहा कि कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर ...