सिमडेगा, मार्च 9 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के मरोमडेगा पंचायत के टापूडेगा में संस्था छोटानागपुर कल्याण निकेतन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए गए 100 दिनों के जागरूकता अभियान का समापन भी किया गया। संस्था के सचिव प्रियंका सिंह द्वारा बताया कि कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण तथा बाल विवाह को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज उपस्थित थे। प्रमुख और सचिव प्रियंका सिंहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और महिलाओं को उनके अधिकारों तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में प्रेरित किया। प्रियंका सिंहा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को दुनि...