खगडि़या, दिसम्बर 22 -- अलौली। एक प्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में परिवार नियोजन ऑपरेशन का निर्धारित लक्ष्य 786 था। जो पांच दिन अतिरिक्त देने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया। यानि पिछले 20 दिनों में मात्र 668 ही परिवार नियोजन ऑपरेशन हो पाया। जिसमें मात्र चार को ही पुरुष नसबंदी हो पायी। जबकि परुष नसबांदी पर सरकार एवं विभाग ज्यादा प्रयास कर रहा है। जिसके लिए प्रोत्साहन राशि महिला की तुलना में हजार रुपये अधिक दी जा रही है। बताया जा रहा है कि विभागीय लक्ष्य को पूरा करने के लिए दस दिनों की मांग की जा रही है, ताकि पूरे दिसंबर माह में ऑपरेशन का लक्ष्य पूरा किया जा सके। जयदेवा हिन्द फाउंडेशन संस्था एनजीओ को ऑपरेशन का लक्ष्य दिया गया था, परन्तु संस्था की ओर से जागरूकता की कमी बतायी जा रही है। महिलाओं में परिवार नियोजन के प्रति काउंसिलिंग करने ...