फरीदाबाद, जून 3 -- पलवल,अजित कुमार। महिलाओं के एक समूह को लोन दिलाने के नाम पर एक महिला फाइनेंसर द्वारा साढ़े सात लाख रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पैसे लेने के बाद आरोपी महिला फरार हो गई। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शहर थाना प्रभारी श्री भगवान के अनुसार, गहलब गांव निवासी गजना, रचना, शांति, सुनीता और अन्नू सहित लगभग 25 महिलाओं के एक समूह ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि टहरकी गांव निवासी मनीषा फाइनेंस का काम करती है और महिलाओं के समूह बनाकर लोन दिलाती है। मनीषा ने इसके लिए बांस मोहल्ला, पलवल में अपना कार्यालय खोला हुआ था।शिकायतकर्ताओं ने बताया कि मनीषा ने पहले भी 40 अन्य महिलाओं और उन्हें 30 से 50 हजार रुपए तक का ग्रुप लोन दिलाया था, जिसे उन्होंने चुका दिया था। इससे मनीषा पर उनका विश...